33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

दो महीने बाद परिवार से मिले शुभांशु शुक्ला, पत्नी और बेटे को गले लगाते ही आंखों से छलक पड़े आंसू

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 18 दिन गुजारने के बाद धरती पर लौटे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के लिए वो पल बेहद खास था जब उन्होंने अमेरिका के टेक्सास शहर में अपनी पत्नी कामना शुक्ला और बेटे कियाश से मुलाकात की। इस दौरान वे भावुक हो गए और दोनों पत्नी को गले लगाया और बेटे को देखते ही गोद में उठा लिया। आपको बता दें कि शुभांशु ने अपने परिवार से दो महीने बाद मुलाकात की थी।

शुभांशु ने अपने सोशल मीडिया अंकाउट पर तस्वीरें साझा की है। तस्वीरें शेयर करते शुभांशु ने लिखा कि अंतरिक्ष की यात्रा करना एक अनोखा अनुभव है, लेकिन लंबे समय बाद अपनों से मिलना भी उतना ही अद्भुत होता है। मुझे क्वारंटीन में गए हुए दो महीने हो चुके हैं। क्वारंटीन के दौरान जब परिवार मिलने आता था, तब हमें आठ मीटर की दूरी बनाकर रखनी पड़ती थी। मेरे छोटे बेटे को यह कहकर समझाया गया था कि उसके हाथों पर कीटाणु हैं, इसलिए वह अपने पापा को छू नहीं सकता।

उन्होंने आगे लिखा, हर बार जब वह मिलने आता था, तो अपनी मम्मी से पूछता, क्या मैं हाथ धो लूं? यह समय बहुत मुश्किल भरा था। जब मैं धरती पर लौटा और अपने परिवार को फिर से बाहों में लिया, तो ऐसा महसूस हुआ जैसे मैं फिर से अपने घर लौट आया हूं। शुभांशु ने लिखा, आज ही किसी अपने को गले लगाइए और कहिए कि आप उनसे प्यार करते हैं। हम अक्सर जिंदगी की भागदौड़ में इतना उलझ जाते हैं कि अपने करीबियों की अहमियत भूल जाते हैं। इंसानी अंतरिक्ष मिशन जादुई होते हैं, लेकिन उन्हें जादुई इंसान बनाते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles