Bihar 125 Unit Free Electricity : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। आम जनता को राहत देते हुए CM नीतीश कुमार ने अब प्रदेश में 125 यूनिट मुफ्त बिजली देनी की घोषणा की है।
सीएम ने यह जानकारी अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर दी है। सीएम ने लिखा कि हम लोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे पहले नीतीश कुमार रोजगार, पेंशन और महिला आरक्षण जैसी पांच बड़ी घोषणाएं कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस घोषणा के बाद अगर कोई परिवार 125 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करता है तो उसे एक भी रुपया नहीं देना होगा। इस योजना से सबसे ज्यादा राहत गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को होगी। नीतीश सरकार के इस फैसले से राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा। बता दें कि अब तक बिजली फ्री योजना दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में लागू है।


