34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

छांगुर के ठिकानों पर ED की बड़ी रेड, STF ने भतीजे को पकड़ा

धर्मांतरण का इंटरनेशनल रैकेट चलाना वाला जलालुद्दीन उर्फ छांगुर के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पिछले 24 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कई जगहों पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, ईडी ने बलरामपुर के 12 और मुंबई के 2 ठिकानों पर छापेमारी की। 

मधपुर व उतरौला नगर में भी छांगुर के ठिकानों पर ईडी की टीम मौजूद है। ईडी की टीम ने यहां से कई संदिग्ध दस्तावेज मोबाइल फोन, लैपटॉप, हार्ड ड्राइव और लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड को अपने कब्जे में लिए हैं। बैंक खातों और ट्रांजैक्शन को लेकर लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि छांगुर का नेटवर्क यूएई-सऊदी और तुर्की समेत कई इस्लामिक देशों तक फैले होने और वहां से पैसे के लेनदेन के तार जोड़ने में भी एजेंसियां जुटी हैं। छांगुर का साथ देने वाले भतीजे सोहराब को भी हिरासत में लेकर एटीएस वो राज उगलवाने में जुट गई है, जिनका अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि छांगुर पर इस्लाम को बढ़ावा देने और अन्य धर्मों के लोगों विशेष रूप से हिंदुओं, अनुसूचित जातियों और आर्थिक रूप से वंचित व्यक्तियों – को धर्म परिवर्तन के लिए व्यवस्थित रूप से प्रेरित करने, मजबूर करने और हेरफेर करने का आरोप है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles