34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

अगर भारत मर गया तो बचेगा कौन? ऐसा क्यों बोले शशि थरूर; वजह भी बताई

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के सदस्य शशि थरूर एक बार फिर चर्चा में हैं। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जब मैं भारत की बात करता हूं, तो मैं सभी भारतीयों की बात करता हूं, न कि सिर्फ़ उन लोगों की जो मेरी पार्टी को पसंद करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की लाइन दोहराई Who lives if India dies। यानि ‘भारत मर जाए तो कौन बचेगा’ थरूर ने कहा कि जब देश खतरे में हो तो राजनीतिक मतभेद भुलाकर एकजुट होना चाहिए। एक स्टूडेंट के सवाल के जवाब में थरूर ने कहा, ‘हमारी पार्टी की अपनी विचारधारा है और हम उसमें विश्वास करते हैं। लेकिन जब बात राष्ट्रीय सुरक्षा की हो, तो सभी दलों को साथ आना चाहिए। पार्टी का काम राष्ट्र को बेहतर बनाना है। जब देश पर खतरा हो, तो कोई मतभेद मायने नहीं रखता।

थरूर ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की तारीफ की थी और ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार व सेना का समर्थन किया था। इसके बाद कांग्रेस पार्टी में उनके बयान को लेकर नाराजगी दिखी थी। थरूर ने कहा, ‘मेरे बयान पर मेरी पार्टी में कुछ लोग नाराज़ हैं, लेकिन मुझे लगता है कि जब सेना, सीमाएं और देश की अस्मिता दांव पर हो, तो समर्थन जरूरी है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि ‘मैं भारत की बात करता हूं, केवल उन लोगों की नहीं जो मेरी पार्टी को पसंद करते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles