राजस्थान के टोंक में हुए थप्पड़ कांड के बाद जेल से बाहर निकले नरेश मीणा 21 जुलाई से ‘जन क्रांति यात्रा’ शुरू करने वाले हैं। इसस पहले वें अपने पेतृक गांव माता-पिता का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
इस बीच बारां के माथना चौराहे पर नरेश मीणा का भव्य स्वागत हुआ, लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। पूरे मार्ग में लोगों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। मीणा के स्वागत में युवा, बुज़ुर्ग, महिलाएं और बच्चों तक की भारी भीड़ देखने को मिली। सड़क के दोनों ओर खड़े लोग सिर्फ मीणा की एक झलक पाने के लिए बेताब नज़र आए। मीणा ने गाड़ी की छत पर खड़े होकर सभी का अभिवादन किया।
बता दें कि जेल से रिहा होने के बाद नरेश मीणा ने ऐलान किया है कि वें 21 जुलाई से जन क्रांति यात्रा आगाज करेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में बदलाव लाना है। यह यात्रा झालावाड़ के मनोहर थाना के कामखेड़ा बालाजी से शुरू होगी। वें भगत सिंह की प्रेरणा से नंगे पैर यात्रा करेंगे। यात्रा कहां तक जाएगी, यह अभी तय नहीं है, लेकिन इसमें हजारों युवा उनके साथ होंगे।


