33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

जोधपुर के बालेसर में बांध टूटने से मची तबाही, बाढ़ जैसे बने हालात

जोधपुर शहर में बीते कई दिनों से जारी भारी बारिश का दौर रविवार को धीमा पड़ गया। इससे आमजन को राहत मिली। अब धीरे-धीर जमा बारिश का पानी भी कम हो रहा है। इधर बालेसर और शेरगड़ क्षेत्र में दो दिन की मूसलाधार बारिश के कारण जाटी भांडू और भांडू चारणान ग्राम पंचायत की सीमा पर स्थित 40 वर्ष पुराना बांध टूट गया। बांध से निकला पानी दस किलोमीटर के क्षेत्र में फैल गया। तेज बहाव के कारण जाटी भांडू की ढाणियों में 30-40 घुस गया।

जिससे वहा 15-20 मकान ढह गए। इस घटना में लगभग सौ से अधिक मवेशियों की मौत हो गई। खेतों में लगी मूंगफली और बाजरे की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। बालेसर उपखंड अधिकारी भवानी सिंह चारण ने रविवार को देवड़ा की ढाणी, भांडू चारणान और जाटी भांडू ग्राम पंबायत का दौरा किया। उन्होंने मकानों और फसलों के नुकसान का जायजा
लिया

जिला परिषद सदस्य विक्रम सिंह इंदा, सवाई सिंह इंदा और सरपंच ओमाराम साई भी मौके पर पहुंचे। सिंधियों की ढाणी में सैकड़ों लोगों ने एकत्रित होकर प्रशासन से मदद की मांग की। एडीएम जवाहर चौधरी और उपखंड अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया। उन्होंने बताया कि बालेसर और शेरगढ़ के तहसीलदारों को पटवारियों की टीम के साथ नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार से उचित मुआवजा दिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles