20.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

परिवर्तन संकल्प यात्रा कांग्रेस को उखाड़ फेंकने और भाजपा को लाने का संकल्प है,भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर उत्साहित हैः- चंद्रशेखर

संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने परिवर्तन यात्रा को लेकर उदयपुर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई संभागीय स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में पौने पांच सालों के कांग्रेस के कुशासन को खत्म करने, और प्रदेश में सुशासन के लिए भाजपा सरकार को लाने के संकल्प के साथ परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जाएगी।

राजस्थान की चारों दिशाओं से निकलने वाली यात्रा में दूसरी यात्रा बांसवाड़ा के बेणेश्वर धाम से कोटा तक निकाली जाएगी, इस यात्रा का शुभारंभ बेणेश्वर धाम से होगा जहां एक बडी जन सभा आयोजित की जाएगी जिसमें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह यात्रा का शुभारंभ करेंगे, इस यात्रा में 20,432 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी साथ ही यह यात्रा उदयपुर, कोटा संभाग से होकर गुजरेगी इस यात्रा के दौरान इन संभागों के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी, झालावाड़ व बारां जिले की 52 विधानसभा क्षेत्रो में जायेगी, प्रत्येक दिन लगभग तीन विधानसभा क्षेत्र से होकर यह यात्रा गुजरेगी विधानसभा में कई स्थानों पर स्वागत केंद्र बनाकर यात्रा का स्वागत किया जाएगा साथ ही विधानसभा के मुख्य बाजारों में स्वागत सभाएं भी होगी और यात्रा के दिवस में एक आम सभा भी होगी, 19 दिन तक चलने वाली इस यात्रा में राष्ट्र स्तरीय नेताओ के अलावा राजस्थान प्रदेश के प्रमुख नेता व हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन इस यात्रा में भाग लेंगे।

बेणेश्वर धाम से कोटा जाने वाली यात्रा के संयोजक व प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने यात्रा के संबंध में बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा यात्रा के कुशल प्रबंधन के लिए प्रदेश स्तरीय यात्रा टोली का गठन किया जा चुका है यह टोली यात्राओं में होने वाली स्वागत सभा प्रचार प्रसार मीडिया सोशल मीडिया आईटी, यातायात व अन्य व्यवस्थाओं का जिम्मा संभालेगी साथ ही जिलों में भी यात्रा प्रबंधन टीम बनाई गई है जो यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित, जिला स्तर पर परिवर्तन यात्रा को लेकर लगातार बैठको का दौर जारी है,

प्रदेश उपाध्यक्ष व यात्रा सह संयोजक चुन्नीलाल गरासिया ने बताया कि प्रदेश भर में यात्रा को लेकर उत्साह है और विधानसभा स्तर से लेकर बूथ तक कार्यकर्ताओं को यात्रा संबंधित जिम्मेदारियां दी गई है।

बैठक में उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, प्रदेश मंत्री कृष्णा कटारा, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, यात्रा सह-संयोजक प्रमोद सामर ने यात्रा व्यवस्था को लेकर अपने विचार रखे, साथ ही सभी सातों ज़िलों के ज़िलाध्यक्ष, जन-प्रतिनिधियों व यात्रा प्रबंधन टीम सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles