33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

राजस्थान विधानसभा में हंगामे के बीच तीन अहम विधेयक पारित

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को विपक्ष के जोरदार हंगामे और नारेबाजी के बीच तीन महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए। भारी बारिश और फसलों के नुकसान को लेकर विपक्ष के विरोध के बावजूद सरकार ने राजस्थान विनियोग (संख्या-3) विधेयक-2025, राजस्थान माल एवं सेवा कर (द्वितीय संशोधन) विधेयक-2025 और कारखाना (राजस्थान संशोधन) विधेयक-2025 ध्वनिमत से पारित कराए।

भोजनावकाश के बाद शुरू हुआ हंगामा

दोपहर 2 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने प्रदेश में भारी बारिश से फसलों के नुकसान के मुद्दे पर नारेबाजी शुरू कर दी। इसी शोरगुल के बीच सरकार ने तीनों विधेयक सदन के पटल पर रखे और उन्हें ध्वनिमत से पारित किया गया। इसके बाद कार्यवाही को 8 सितंबर 2025 सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

जीएसटी संशोधन बिल पेश

उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान विनियोग (संख्या-3) विधेयक-2025 सदन के पटल पर रखा। यह विधेयक राज्य की समेकित निधि से राशि निकासी से संबंधित है। विपक्ष के हंगामे के बीच इस बिल को पारित कर दिया गया। इसी दौरान राजस्थान माल एवं सेवा कर (द्वितीय संशोधन) विधेयक-2025 भी ध्वनिमत से पारित हुआ।

कारखाना संशोधन विधेयक पर चर्चा

कारखाना (राजस्थान संशोधन) विधेयक-2025 मंत्री सुमित गोदारा ने सदन में पेश किया। उन्होंने कहा कि यह संशोधन श्रमिकों के हित में है और काम के घंटों में रियायत दी गई है। इससे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती मिलेगी। चर्चा के दौरान शिव से निर्दलीय विधायक रवींद्र सिंह भाटी और भरतपुर से आरएलडी विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने भी अपने विचार रखे। डॉ. गर्ग ने सुझाव दिया कि शाम 7 बजे के बाद महिलाओं के काम करने की अनुमति के प्रावधान के साथ सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत किया जाना चाहिए।

कार्यवाही स्थगित

विपक्ष के विरोध और हंगामे के बीच यह विधेयक भी ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही 8 सितंबर 2025 सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles