29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

RSS की बड़ी बैठक जोधपुर में, पंच परिवर्तन पर होगी गहन चर्चा

जोधपुर, 6 सितंबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और संघ प्रेरित संगठनों की अखिल भारतीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय समन्वय बैठक जोधपुर में शुक्रवार से शुरू हुई। बैठक का शुभारंभ प. पू. सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और मा. सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर किया। बैठक 5 से 7 सितंबर तक चलेगी।

32 संगठनों के पदाधिकारी शामिल
बैठक में संघ के 32 संगठनों के अखिल भारतीय पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें प्रमुख रूप से सभी सहसरकार्यवाह, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार, राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांता अक्का, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही, भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा समेत अन्य संगठन पदाधिकारी शामिल हैं।

बैठक परिसर की विशेष सज्जा
सभागार में प्रवेश के लिए 500 वर्ष पूर्व औपनिवेशिकता के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक रानी अबक्का द्वार और हल्दीघाटी द्वार बनाए गए हैं। परिसर को भक्तिमति मीरा बाई और पर्यावरण बलिदानी अमृता देवी की रंगोलियों से सजाया गया है।

चर्चा के मुख्य विषय
बैठक में वर्षभर के कार्यों की समीक्षा के साथ अनुभव साझा किए जा रहे हैं। इसमें पंच परिवर्तन – सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल जीवन, स्व-आधारित रचना और नागरिक कर्तव्य पालन – पर गहन चर्चा होगी। इसके अलावा संघ शताब्दी वर्ष की तैयारियों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन पर भी विचार किया जाएगा।

7 सितंबर को होगा समापन
तीन दिवसीय यह बैठक अनुभवों के आदान-प्रदान, दिशा-निर्धारण और संगठनों के बीच समन्वय के उद्देश्य से आयोजित की गई है। बैठक का समापन 7 सितंबर को होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles