33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, 10 शिक्षाविदों को मिला सम्मान

जयपुर। हिंदी प्रचार-प्रसार संस्थान की ओर से शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की स्वागताध्यक्ष डॉ. ममता शर्मा ने बताया कि प्रांत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले 10 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित शिक्षाविद

समारोह में प्रो. प्रहलाद सहाय बुनकर (संस्कृत), प्रो. मीरा सिंह (अंग्रेज़ी), प्रो. हेतराम मीणा (लोक प्रशासन), प्रो. रश्मि वशिष्ठ (राजनीति विज्ञान), प्रो. सौरभ शर्मा (इतिहास), प्रो. भावना शर्मा (राजनीति विज्ञान), प्रो. किरण जैफ (भूगोल), डॉ. सौरभ पहाड़िया (अर्थशास्त्र), सपना यादव (अंग्रेज़ी) और डॉ. दुर्गा गहन (हिंदी) को माला, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि का संबोधन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय, मुंबई के कुलाधिपति डॉ. केशव बढ़ाया ने शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षक ही जीवन से अज्ञान का अंधकार दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। शिक्षक के बिना नैतिकता, मूल्य और अनुशासन की शिक्षा संभव नहीं।

अध्यक्ष का वक्तव्य

समारोह की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अखिल शुक्ला अधिवक्ता ने की। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में गुरु का हमेशा से विशेष सम्मान रहा है। गुरु ही सही पथ दिखाकर जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए मार्गदर्शन करते हैं।

धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में संस्थान के कुल सचिव अविनाश शर्मा ने संस्थान का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles