34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025, पहली बार AI टूल से होगी निगरानी

राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा 13 और 14 सितंबर को आयोजित होगी। प्रशासन ने पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख़्त इंतज़ाम किए हैं। ADG SOG/ATS वी.के. सिंह ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में चेतावनी दी कि “कोई भी अगर परीक्षा में चालाकी करने की कोशिश करेगा तो पुलिस की निगरानी से बच नहीं पाएगा।” उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत SOG हेल्पलाइन को सूचित करें और ठगों के झांसे में न आएं। पूरे प्रदेश में चलाए गए डिकॉय ऑपरेशन में सभी ठग पकड़े जा चुके हैं।

परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा की मुख्य व्यवस्था (ADG बिपिन पांडे):

  • परीक्षा केंद्रों में स्मार्टफोन और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पूरी तरह प्रतिबंध।
  • सुपरीटेंडेंट भी केवल की-पैड मोबाइल का इस्तेमाल करेंगे।
  • केंद्रों के अंदर केवल दो पुलिसकर्मी रहेंगे, बाकी बाहर तैनात रहेंगे।
  • सभी केंद्रों को CCTV कैमरों से कवर किया गया है।
  • पुलिस मुख्यालय स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
  • अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
  • जैमर लगाए गए हैं ताकि कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण काम न कर सके।

पहली बार AI टूल का इस्तेमाल:

  • प्रत्येक केंद्र के सुपरीटेंडेंट रूम में केवल 5 लोगों को आने-जाने की अनुमति होगी। अधिक लोग पहुंचने पर AI टूल तुरंत अलर्ट जारी करेगा।
  • प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए उन्हें 9 स्तर की पैकिंग में रखा गया है।
  • ट्रेज़री रूम CCTV से कवर किया गया है और वहां हथियारबंद गार्ड तैनात रहेंगे।
  • परीक्षा सामग्री की लोडिंग और अनलोडिंग की वीडियोग्राफी की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles