29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

भारत-पाक मैच: कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ अमीन पठान ने किया विरोध, कहा- सरकार ने किया शहीदों का अपमान

एशिया कप के तहत रविवार को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मुकाबले का राजस्थान कांग्रेस और कई लोग विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान ने एसएमएस स्टेडियम के बाहर अमर जवान ज्योति के सामने क्रिकेट मैच के विरोध में प्रदर्शन किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। अमीन पठान ने कहा कि शहीदों और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मैच का आयोजन ठीक नहीं है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी वीजा और व्यापार संबंध बंद कर दिए थे, लेकिन क्रिकेट संबंध जारी हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि यह मैच इसलिए कराया जा रहा है क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह आईसीसी अध्यक्ष हैं। पठान ने कहा, “कोई भी खेल राष्ट्रीय सुरक्षा और शहीदों के सम्मान से बड़ा नहीं हो सकता। पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों की भावनाओं का क्या होगा जब हमारी टीम दुश्मन देश पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलेगी।” पठान ने आगे कहा कि आज अगर किसी भी सिनेमा हॉल या फिर रेस्टोरेंट ने भारत पाकिस्तान के बीच मैच का प्रसारण किया। हम वहां टीवी फोड़ देंगे। सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे। लेकिन किसी भी सूरत पर मैच नहीं चलने देंगे

पठान ने कहा कि पहले भी ऐसे कई मामले आए, जब भारत ने पाक से सभी खेल संबंध खत्म किए। 1962 से 1977 तक पाक से तमाम खेल संबंध खत्म कर लिए। 1986 में भी हम नहीं खेले। करगिल युद्ध के बाद भी 1999 में हमने पाक के साथ खेल संबंध खत्म किए। मुंबई अटैक के बाद 2008 में चैंपियनशिप ट्रॉफी का बहिष्कार किया। आज देश में कांग्रेस का शासन होता और क्रिकेट मैच होता तब भाजपा का रुख क्या होता है। पूरे देश में विरोध प्रदर्शन होते। केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर कह रहे हैं कि खेल और राजनीति को अलग रखना चाहिए, वे इस तरह का बेहूदा बयान दे रहे हैं। आज पहलगाम हमले के पीड़ितों को प्रधानमंत्री मोदी क्या जवाब देंगे। मोदी सरकार और भाजपा को इस पर अपना रूप स्पष्ट करना चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles