अगस्त 2025 में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है, उन्होंने यह पुरस्कार इंग्लैंड के मैट हेनरी और वेस्टइंडीज के जेडन सील्स जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए जीता है। यह सम्मान उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मिला, इस दौरान उन्होंने कुल 9 विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई और सीरीज दो-दो से बराबर करने में मदद की। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था

सिराज ने इंग्लैंड में मचाई तबाही
सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ पूरी पांच मैंचों की टेस्ट सीरीज में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। वह सीरीज के सभी मैच खेलने वाले एकमात्र भारतीय तेज गेंदबाज थे और उन्होंने 23 विकेट लिए। इंग्लैंड में आखिरी टेस्ट मैच काफी अहम था, जिसमें सिराज का प्रदर्शन सबसे बेस्ट रहा। सिराज के भारतीय गेंदबाजी यूनिट को इस दौरान सामने से लीड किया। यही कारण है कि सिर्फ एक मैच में ही उन्हें यह अवार्ड मिल गया।
आईसीसी द्वारा यह पुरस्कार मिलने पर सिराज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना जाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। एंडरसन.तेंदुलकर ट्रॉफी एक यादगार सीरीज थी और यह सबसे मुश्किल मुकाबलों में से एक थी जिसमें मैं खेला।” उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय टीम के साथियों और सपोर्ट स्टाफ को भी दिया।


