29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

ACB की बड़ी कार्रवाई, VDO 6 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

अजमेर की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) टीम ने मंगलवार (16 सितंबर) को ब्यावर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने ग्राम पंचायत सरमालिया के ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश कुमार को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया।

कैसे हुआ खुलासा?

  • ग्राम विकास अधिकारी ने परिवादी से जुलाई-अगस्त माह का वेतन जारी करने के एवज में रिश्वत मांगी थी।
  • परिवादी का दो माह का वेतन 24 हजार रुपये बकाया था।
  • आरोपी ने प्रति माह 3,000 रुपये के हिसाब से कुल 6,000 रुपये रिश्वत की डिमांड की।
  • परेशान होकर परिवादी ने ACB से शिकायत की।
  • सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई और आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अहम खुलासे

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सदर थाने लाया गया। जहां उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई का आधिकारिक खुलासा जल्द किया जाएगा।

भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी यदि रिश्वत मांगता है, तो पीड़ित सीधे एसीबी से शिकायत कर सकता है।

शिकायत ऐसे करें

यदि आपसे कोई सरकारी कर्मचारी घूस मांगता है, तो तुरंत ACB हेल्पलाइन पर संपर्क करें

  • हेल्पलाइन नंबर: 1064
  • व्हाट्सएप नंबर: 94135-02885
  • एसीबी की अपील: किसी भी हाल में रिश्वत न दें और सीधे विभाग को सूचित करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles