34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

PM मोदी के जन्मदिन पर मदन दिलावर का सरपंचों को अल्टीमेटम, कहा- मजबूरन अप्रिय निर्णय लेना पड़ेगा

रामगंज मंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री तथा रामगंज मंडी विधायक मदन दिलावर ने अपने विधानसभा क्षेत्र में राज्य सरकार के स्वच्छता पखवाड़े ‘स्वच्छता ही सेवा-2025’ का शुभारंभ किया। मंत्री दिलावर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब से मैं मंत्री बना हूं तब से लगातार प्रयास कर रहा हूं कि मेरा क्षेत्र साफ-सुथरा बने। लेकिन अगर मेरा ही क्षेत्र साफ नहीं होगा तो मैं प्रदेश के अन्य हिस्सों में सफाई कैसे करवा पाऊंगा। उन्होंने सभी सरपंचों को चेतावनी दी कि जैसा सरकार चाहती है वैसी सफाई सुनिश्चित करें, वरना उन्हें कठोर कदम उठाने पड़ेंगे।

पंचायत स्तर पर बनेगी स्वच्छता समिति

उन्होंने बताया कि हर ग्राम पंचायत में स्वच्छता समितियों का गठन किया जाएगा। सामान्य गांवों में समिति में 5 सदस्य होंगे, जबकि अधिक जनसंख्या वाले गांवों में यह समिति 11 सदस्यों की होगी। यह समितियां गांव-गांव में स्वच्छता जागरूकता और सफाई अभियान को आगे बढ़ाएंगी।

घर से प्रदेश तक की सफाई का संकल्प

दिलावर ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस पखवाड़े में पंचायत प्रतिनिधि, आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आमजन मिलकर सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि सफाई की शुरुआत खुद के घर से होनी चाहिए। लोग निश्चित स्थान पर ही कचरा डालें और कचरा पात्र का उपयोग करें।

स्वच्छता दौड़ में खुद मंत्री भी शामिल

सभा के बाद मंत्री दिलावर ने ‘स्वच्छता दौड़’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद भी दौड़ में शामिल हुए। यह दौड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर बस स्टैंड चौराहा होते हुए रामद्वारा पर समाप्त हुई। इस रैली में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक और स्थानीय लोग शामिल हुए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles