33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

New GST Rates: नवरात्रि के पहले दिन से तगड़ी बचत; इन कंपनियों ने कर दिया कीमतों में कटौती का ऐलान, ये चीजें हो जाएंगी सस्ती

नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल ने टैक्स रेट में कटौती का फैसला किया है, जिसके तहत 5% और 18% की स्लैब लागू की गई है। वहीं, ‘सिन गुड्स’ के लिए 40% की स्लैब रखी गई है। ये नई जीएसटी दरें आज रात 12 बजे से लागू होंगी, जिससे आम जनता कई उत्पादों पर सस्ता लाभ उठा सकेगी।

त्योहारी सीजन में घरेलू उपकरणों पर बड़ी राहत

एयर कंडीशनर, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे घरेलू उपकरणों पर कंपनियों ने पहले ही कीमतों में कटौती की घोषणा की है। प्रमुख निर्माताओं जैसे वोल्टास, डायकिन, गोदरेज, पैनासोनिक और हायर ने एयर कंडीशनर की कीमतों में ₹4,500 तक और डिशवॉशर की कीमतों में ₹8,000 तक कटौती की है।

डेयरी उत्पाद होंगे सस्ते

डेयरी ब्रांड अमूल और मदर डेयरी ने घी, मक्खन, आइसक्रीम, पनीर और फ्रोजन स्नैक्स समेत 700 से अधिक उत्पादों की कीमतों में कमी की घोषणा की है। अमूल ने मक्खन (100 ग्राम) का MRP ₹62 से घटाकर ₹58 कर दिया है, जबकि घी की कीमतें ₹40 घटाकर ₹610 प्रति लीटर कर दी गई हैं। मदर डेयरी ने यूएचटी दूध, पनीर, घी, मक्खन और मिल्कशेक जैसे उत्पादों को सस्ता किया है।

इन कंपनियों ने कर दिया कीमतों में कटौती का ऐलान

  • वोल्टास
  • डायकिन
  • गोदरेज एप्लायंसेज
  • पैनासोनिक
  • हायर

पैकेज्ड पानी में भी कटौती

रेल मंत्रालय ने रेल नीर की कीमतें घटा दी हैं। 1 लीटर की बोतल अब ₹14 और 500 मिलीलीटर की बोतल ₹9 में मिलेगी। ये नई कीमतें रेलवे परिसरों और ट्रेनों में लागू होंगी।

मदर डेयरी ने क्या-क्या किया सस्ता

मदर डेयरी ने यूएचटी दूध, पनीर, घी, मक्खन, चीज और मिल्कशेक जैसे प्रमुख डेयरी उत्पादों की कीमतों में कटौती की है, जो प्रोडक्ट के आधार पर जीएसटी में 5-18% से घटकर 0-5% हो गई है। उदाहरण के लिए, 1 लीटर यूएचटी दूध (टेट्रा पैक) अब 77 रुपये से घटकर 75 रुपये का हो गया है, जबकि 500 ​​ग्राम मक्खन 305 रुपये से घटकर 285 रुपये का हो गया है।

मदर डेयरी की आइसक्रीम और सफल प्रोसेस्ड फूड आइटम्स भी सस्ते हो गए हैं। चोको वनीला कोन और केसर पिस्ता कुल्फी जैसी आइसक्रीम 5-10 रुपये सस्ती हो गई हैं, जबकि फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज, आलू टिक्की और पैकेज्ड नारियल पानी जैसे सफल प्रोडक्ट्स की कीमतों में 5 रुपये से 15 रुपये तक की कमी आई है।

12% से 5% स्लैब में आने वाली वस्तुएं

2500 रुपये तक के जूते, सूखे नट्स (बादाम, पिस्ता, ब्राजील नट्स), टूथ पाउडर, मोमबत्तियाँ, कपड़े के हैंड बैग, जूट बैग, लकड़ी और बांस के फर्नीचर, छतरियां, सिलाई मशीनें, साइकिलें, बांस/रतन फर्नीचर, शिशुओं के नैपकिन, खजूर, अनानास, एवोकाडो, अमरूद, कटे हुए फल और नींबू जैसी कई वस्तुएं अब सस्ती होंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles