केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिवाली और छठ पूजा से पहले रेलवे कर्मचारियों और आम जनता के लिए बड़े फैसले किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार, 24 सितंबर 2025 को हुई बैठक में कई अहम घोषणाएं की गईं।
रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस
कैबिनेट ने 10.91 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने का निर्णय लिया है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 1,865.68 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। बोनस का भुगतान दिवाली से पहले किया जाएगा।
किसे मिलेगा बोनस
ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रैक मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, रेलवे मंत्रालय के कर्मचारी और अन्य ग्रुप के कर्मचारी।
बिहार में रेलवे की डबल लेन को मंजूरी
- बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया तक रेलवे की डबल लेन को मंजूरी दी गई, लागत 2,192 करोड़ रुपये।
- लंबाई: 104 किलोमीटर, जो बिहार के चार जिलों को कवर करेगी।
- इससे राजगीर (शांति स्तूप), नालंदा, पावापुरी और गया-नवादा जिलों की कनेक्टिविटी और टूरिस्ट सुविधा बढ़ेगी।
- बिहार में NH-139W के साहेबगंज-अरेराज-बेतिया खंड के हाइब्रिड एन्युइटी मोड़ पर निर्माण को मंजूरी दी। इस परियोजना की कुल लंबाई 78.942 किलोमीटर होगी और इसकी लागत 3,822.31 करोड़ रुपये आएगी।
शिपबिल्डिंग के लिए 69,725 करोड़ रुपये का पैकेज
शिपबिल्डिंग, मरीन फाइनेंसिंग और घरेलू क्षमता को बढ़ावा देने के लिए 69,725 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी गई है. इसके चार पार्ट हैं. पहला- शिपबिल्डिंग फाइनेशियल अस्सिटेंस स्कीम, दूसरा- मैरीटाइम डेवलपमेंट फंड, तीसरा- शिपबिल्डिंग डेवलपमेंट स्कीम, चौथा- लीगल ,पॉलिसी और प्रोसेस रिफॉर्म्स।
मेडिकल छात्रों के लिए नई सीटें
- 5,000 नए पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल सीट मंजूर।
- साथ ही, 5,023 नई MBBS सीट भी मंजूर की गई।


