33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका: रेलवे में बिना परीक्षा के मिल सकती है सरकारी नौकरी, जानिए कैसे करें आवेदन

अगर आपने 12वीं कक्षा पास कर ली है और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो रेलवे आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। अक्सर लोगों को लगता है कि रेलवे में नौकरी पाने के लिए कठिन परीक्षाएं देनी पड़ती हैं, लेकिन हकीकत ये है कि रेलवे में कुछ ऐसे पद भी हैं, जिन पर 12वीं के बाद भी आसानी से आवेदन किया जा सकता है।

चार ग्रुप्स में होती हैं रेलवे की नौकरियां

रेलवे की नौकरियां मुख्य रूप से चार ग्रुप्स – A, B, C और D में बांटी जाती हैं। इनमें से ग्रुप C और D के पदों के लिए सबसे ज्यादा आवेदन होते हैं। ग्रुप D में 10वीं पास उम्मीदवारों को भी अवसर मिल जाता है, जबकि 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए ग्रुप C के तहत कई महत्वपूर्ण पद होते हैं।

12वीं पास के लिए कौन-कौन से पद उपलब्ध हैं?

अगर आपने 12वीं पास की है, तो आप निम्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • कमर्शियल कम टिकट क्लर्क
  • जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट
  • अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट
  • जूनियर टाइम कीपर
  • रेलवे पुलिस (RPF) कांस्टेबल
  • टिकट कलेक्टर (TC)
  • गुड्स गार्ड
  • स्टेशन मास्टर

अगर आपने 12वीं साइंस स्ट्रीम से की है, तो आप असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन जैसे तकनीकी पदों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, 10वीं के बाद ITI करने वाले अभ्यर्थी भी कई तकनीकी पदों के लिए योग्य माने जाते हैं।

वेतन और सुविधाएं

इन पदों पर नियुक्त कर्मचारियों को ₹25,000 से ₹45,000 प्रति माह तक वेतन मिलता है। यानी सालाना ₹3.5 लाख से ₹5.5 लाख तक का पैकेज। इसके साथ ही रेलवे कर्मचारियों को कई सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं, जैसे:

  • मुफ्त या रियायती ट्रेन टिकट
  • रेलवे क्वार्टर में आवास
  • मुफ्त मेडिकल सुविधा
  • रिटायरमेंट के बाद पेंशन

कैसे करें आवेदन?

  • उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए, कम से कम 50% अंकों के साथ।
  • उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आरक्षित वर्ग को छूट मिलती है)।
  • आवेदन के लिए RRB या RRC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है।
  • चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल होते हैं।

आवेदन फीस और रिफंड

आवेदन शुल्क ₹500 है, जिसमें से परीक्षा देने पर ₹400 की राशि वापिस कर दी जाती है।

कहां से पाएं जानकारी?

नवीनतम वैकेंसी और आवेदन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को संबंधित RRB या RRC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक करना चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles