33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

SMS अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर में आग: 8 मरीजों की मौत, परिजन कर रहे प्रदर्शन

जयपुर, 6 अक्टूबर। राजधानी जयपुर स्थित सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में अब तक 8 मरीजों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 3 महिलाएं शामिल हैं। आग रात 11:20 बजे न्यूरो ICU के स्टोर रूम में भड़की। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और फायर सेफ्टी सिस्टम की भारी कमी के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

फायर सिस्टम पूरी तरह फेल, परिजनों ने खुद मरीजों को बचाया

सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल के ICU वार्ड में आग लगने की घटना के पीड़ितों के परिजनों सहित कई लोगों ने राज्य सरकार और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाए कि आग लगने के बाद डॉक्टर, स्टाफ और गार्ड सभी मरीजों को छोड़कर भाग गए। परिजनों ने खुद ICU-2 से मरीजों को नीचे शिफ्ट किया, जिससे कई जानें बच सकीं। परिजनों का कहना है कि ICU में फायर फाइटिंग उपकरण या तो थे ही नहीं, या बेकार पड़े थे। स्मोक डिटेक्टर, अलार्म और एक्टिव फायर डिटेक्शन सिस्टम पूरी तरह नदारद थे।

चिंगारी देखी गई, लेकिन स्टाफ ने अनदेखा किया

चश्मदीद ने बताया कि स्टोर रूम में पहले चिंगारी निकलती दिखी, जिसे तुरंत स्टाफ को बताया गया। लेकिन न कोई फायर अलार्म बजा, न ही फौरन कोई कार्रवाई हुई। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची।

जहरीली गैस से गई जानें, 5 मरीजों की हालत नाजुक

आग में ICU में रखे पेपर, ब्लड बैग और मेडिकल उपकरण जलने से जहरीली गैस निकली, जिससे मरीजों की सांसें घुट गईं। ट्रॉमा सेंटर के 24 मरीजों में से 8 की मौत हो गई, जबकि 5 मरीजों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जांच शुरू, मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय कमेटी बनाई

घटना के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उच्चस्तरीय जांच कमेटी के गठन की घोषणा की है। वहीं पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने भी अलग से जांच शुरू कर दी है। ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है, लेकिन FSL जांच के बाद ही पुष्टि की जाएगी।

धरने पर बैठे परिजन, उठाई मांगें

अस्पताल के बाहर मृतकों के परिजन धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मुख्य मांगें है कि

  • उचित मुआवजा
  • जिम्मेदार स्टाफ और डॉक्टरों पर कार्रवाई
  • अस्पतालों में फायर सेफ्टी सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए

पीएम मोदी ने जताया दुख

राजस्‍थान के SMS अस्‍पताल में आग लगने से 8 मरीजों की मौत पर पीएम मोदी ने दुख जताया। उन्होंने संवेदना प्रकट की। घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने के ल‍िए ईश्‍वर से प्रार्थना की। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles