29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

SMS अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा स्थगित, बोले – दोबारा न हो ऐसी त्रासदी

राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग की भयावह घटना के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपना प्रस्तावित दिल्ली दौरा रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री की दिल्ली में कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातें तय थीं, लेकिन उन्होंने घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरी यात्रा स्थगित कर दी। उन्होंने कहा कि सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

रात ढाई बजे अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए रात करीब 2:30 बजे खुद SMS अस्पताल पहुंचकर ट्रॉमा आईसीयू की स्थिति का जायजा लिया। मौके पर चिकित्सा विभाग, अस्पताल और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने घायलों के इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस घटना की हर पहलू से जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में ऐसी कोई त्रासदी दोबारा न हो। इसके लिए राज्य सरकार ने एक उच्चस्तरीय जांच कमेटी का गठन किया है।

जांच समिति में निम्न अधिकारी शामिल हैं

  • इकबाल खान, आयुक्त, चिकित्सा विभाग (अध्यक्ष)
  • मुकेश कुमार मीणा, अतिरिक्त निदेशक, अस्पताल प्रशासन (राजमेस)
  • चंदन सिंह मीणा, मुख्य अभियंता, राजमेस
  • अजय माथुर, मुख्य अभियंता (विद्युत), पीडब्ल्यूडी
  • आर.के. जैन, अतिरिक्त प्रधानाचार्य, एसएमएस मेडिकल कॉलेज
  • मुख्य अग्निशमन अधिकारी, नगर निगम जयपुर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles