33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

नरेगा के नाम पर रिश्वत लेते टोंक में जेटीए गिरफ्तार, 15 हजार रुपये रंगे हाथ पकड़े गए

टोंक। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने टोंक जिले में अलीगढ़ पंचायत समिति के जूनियर टेक्नीकल असिस्टेंट (जेटीए) संविदाकर्मी विक्रम कुमावत को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ने के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जयपुर मुख्यालय के आदेश पर कार्रवाई की। विक्रम कुमावत टोंक जिले के गांबडी गांव का रहने वाला है, जो नीम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

रिश्वत मांगने पर एसीबी से शिकायत

एसीबी की ADGP स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि टोंक एसीबी इकाई को एक शिकायत मिली थी, जिसमें बताया गया था कि शिकायतकर्ता के पिता को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत 2022-23 में खेत पर मेड़बंदी, तालाब की पाल मिट्टी डालना, बागवानी और पशु आश्रय निर्माण जैसे कार्य करवाने थे। कुछ काम हो चुके थे और कुछ शेष थे, जिनका निपटान गस्टरोल द्वारा किया जाना था।

रिश्वत न देने पर हो रही थी परेशानी

पंचायत समिति अलीगढ़ के जेटीए विक्रम कुमावत ने माप पुस्तिका (एम.बी.) भरने के लिए 18 हजार रुपए रिश्वत मांगनी शुरू की थी। रिश्वत न देने पर वह शिकायतकर्ता को परेशान कर रहा था। जांच में पता चला कि आरोपी ने 18 हजार रुपए की मांग की थी, लेकिन बाद में 15 हजार रुपए पर सौदा तय हुआ।

एसीबी ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार

एसीबी के DIG महावीर सिंह राणावत के नेतृत्व में टीएलओ झाबर मल की टीम ने विक्रम कुमावत को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles