ग्राम पंचायत रौंसी में आज “ग्रामीण सेवा शिविर – 2025” का आयोजन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना रहा। शिविर में उपखंड अधिकारी दूदाराम हुड्डा, विकास अधिकारी ऋषिराज मीना, प्रशिक्षु तहसीलदार विनीता मीना, सरपंच सीताराम मीना, समाज कल्याण विभाग से छात्रावास अधीक्षक उदयभान सिंह गुर्जर, शिक्षा विभाग से व्याख्याता नरेश कुमार मीना, ग्राम विकास अधिकारी छुट्टन लाल मीना, गिरदावर धनेश कुमार मीना, पटवारी गुमान सिंह जाटव।
आयुर्वेद विभाग से वैद्य शिवप्रसाद मीना, चिकित्सा विभाग से रमाकांत, चंद्रशेखर गुर्जर, बृजलाल मीना, राजकुमारी मीना, महिला एवं बाल विकास विभाग से निर्मला मीना, मंजू सोनी, सिंचाई विभाग से जेईएन कविता मीना, ऊर्जा विभाग से जेईएन विजेंद्र, कृषि विभाग से कुलदीप राजपूत, पशुपालन विभाग से दीपक मीना, रुक्मिणी मीना, डीलर विजेंद्र मीना, तथा ग्राम पंचायत सहयोगी मुनेश कुमार मीना, प्रेम सिंह प्रजापत, कीर्ति शर्मा, दीपराम जाटव, जय शिव सैन सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस शिविर में नादौती उपखंड के अब तक के शिविरों में रिकॉर्ड तोड़ कार्य हुए — 50 से अधिक जमाबंदियों, जाति, नामों के शुद्धिकरण, पेंशन सत्यापन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र, तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित कार्य बड़ी संख्या में संपादित किए गए। शिविर में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न स्थायी विवादों पर भी शिकायतें दर्ज कराई गईं। होली दरवाजे से नाई की कोठी तक मार्ग विवाद, खसरा नंबर 2065 का विवाद, तथा विद्यालय के सामने मुख्य द्वार पर अतिक्रमण जैसे मामलों पर अधिकारियों ने मौके पर संज्ञान लेते हुए अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए।

इसी प्रकार खेल मैदान के अतिक्रमण का मामला भी सामने आया, जिस पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे शिविरों से उन्हें अत्यधिक सुविधा होती है और सरकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ सीधे गाँव तक पहुँच पाते हैं। अंत में सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीण नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया तथा ग्राम पंचायत रौंसी में शिविर की सफलता के लिए सामूहिक प्रयासों की सराहना की गई।


