29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

14 साल बाद बिहार में लाइब्रेरियन भर्ती को मिली मंजूरी, बीपीएससी जल्द जारी करेगा नोटिफिकेशन, 6500 पदों पर होगी नियुक्ति

लंबे इंतजार के बाद बिहार सरकार ने लाइब्रेरियन भर्ती 2025 को हरी झंडी दे दी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से इस बहुप्रतीक्षित भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने जिलों से रिक्त पदों की सूची मंगा ली है और अब अंतिम अनुमोदन के बाद यह विवरण बीपीएससी को सौंपा जाएगा। सूत्रों की मानें तो इस बार करीब 6,500 पदों पर बहाली हो सकती है, हालांकि सटीक संख्या का खुलासा आधिकारिक नोटिफिकेशन में ही किया जाएगा।

2011 के बाद पहली बार निकलेगी लाइब्रेरियन वैकेंसी

बिहार में पिछली बार लाइब्रेरियन पदों पर बहाली वर्ष 2011-12 में हुई थी। इसके बाद से अब तक लगभग 14 वर्षों तक कोई नई भर्ती नहीं आई थी। इस लंबे अंतराल के बाद अब जाकर बिहार के हजारों योग्य उम्मीदवारों को यह सुनहरा मौका मिलने जा रहा है।

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार के पास लाइब्रेरी साइंस में स्नातक (Graduation in Library Science) की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को स्नातक में कम से कम 45% अंक होने चाहिए।
  • वहीं, आरक्षित वर्ग, दिव्यांग एवं महिला उम्मीदवारों को 40% अंक में छूट दी गई है।
  • साथ ही, पात्रता परीक्षा (Eligibility Test) पास करना भी अनिवार्य होगा।

आयु सीमा और आरक्षण

  • न्यूनतम आयु सीमा: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्षों तक की छूट दी जा सकती है (नवीनतम नियमों के अनुसार)
  • कुल पदों में 35% आरक्षण महिलाओं के लिए निर्धारित किया गया है।
  • साथ ही डोमिसाइल नीति भी लागू होगी, जिससे स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जा सकेगी।

 चयन प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
  • परीक्षा में पुस्तकालय विज्ञान (Library Science) से संबंधित प्रश्नों के साथ-साथ सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता के प्रश्न भी पूछे जा सकते हैं।
  • विस्तृत परीक्षा पैटर्न और सिलेबस नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया और शुल्क

  • आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
  • इसके लिए उम्मीदवारों को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpscpat.bihar.gov.in पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करेंगे।
  • अंतिम चरण में आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखना जरूरी होगा।

क्या रखें ध्यान

  • नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की संभावना है, इसलिए पात्र अभ्यर्थी अभी से तैयारी शुरू कर दें।
  • आधिकारिक सूचना केवल BPSC की वेबसाइट पर ही आएगी, अफवाहों से बचें।
  • आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles