आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल आजकल एक आम समस्या बन चुके हैं। देर रात तक मोबाइल चलाना, नींद की कमी, तनाव या लंबे समय तक स्क्रीन के सामने काम करना—ये सभी वजहें आंखों के नीचे की नाजुक त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। इससे चेहरा थका-थका और बुझा हुआ दिखने लगता है। अगर आप बाजार की महंगी क्रीम्स और सीरम आजमा कर थक चुकी हैं, तो अब समय है कुछ देसी नुस्खा अपनाने का। घर पर बना “आलू डार्क सर्कल रिमूवर मास्क” सिर्फ 2 दिन में असर दिखाना शुरू कर देता है। यह मास्क न केवल डार्क सर्कल कम करता है बल्कि आंखों के नीचे की स्किन को नेचुरली ब्राइट भी बनाता है।
आलू मास्क बनाने के लिए चाहिए ये 5 चीजें
- 1 कच्चा आलू
- 1 चम्मच गुलाब जल
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 चम्मच शहद
कैसे बनाएं ये डार्क सर्कल रिमूवर मास्क?
- सबसे पहले एक कच्चे आलू को अच्छी तरह धोकर छील लें और बारीक कद्दूकस करें।
- अब इसे मलमल के कपड़े या छलनी से छानकर इसका रस निकाल लें।
- एक कटोरी में आलू का रस लें और उसमें गुलाब जल, नींबू रस, एलोवेरा जेल और शहद मिलाएं।
- अच्छे से मिक्स करें ताकि एक हल्का, लिक्विड मास्क तैयार हो जाए।
कैसे करें इस्तेमाल?
- चेहरे को अच्छी तरह साफ करें।
- रुई या कॉटन पैड को इस मिश्रण में भिगोकर आंखों के नीचे लगाएं।
- चाहें तो इस मिश्रण को 10 मिनट फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें — इससे सूजन और पफीनेस भी कम होगी।
- 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें और हल्का मॉइस्चराइज़र लगाएं।
कितनी बार लगाएं?
अगर आपके डार्क सर्कल बहुत गहरे हैं, तो यह मास्क रोजाना दो बार—सुबह और रात सोने से पहले लगाएं।
सिर्फ 2 दिन में फर्क दिखने लगेगा और हफ्तेभर में डार्क सर्कल काफी हद तक हल्के हो जाएंगे।
क्यों असरदार है यह मास्क?
- आलू का रस: नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट है, जो स्किन टोन को लाइट करता है।
- गुलाब जल: स्किन को ठंडक देता है और सूजन कम करता है।
- नींबू का रस: विटामिन C से भरपूर, जो पिगमेंटेशन को कम करता है।
- एलोवेरा जेल: स्किन को हाइड्रेट करता है और ड्रायनेस दूर करता है।
- शहद: स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।


