33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

कम बजट में करनी है दिवाली की शॉपिंग, जयपुर के ये सबसे सस्ते बाजार हैं आपके लिए बेस्ट

दिवाली का नाम आते ही सबसे पहले शॉपिंग का ख्याल आता है—नए कपड़े, घर की सजावट, गिफ्ट्स और मिठाइयों के बिना ये त्योहार अधूरा लगता है। जयपुर की सड़कों पर इन दिनों कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिल रहा है। जैसे ही शाम होती है, बाजारों में इतनी भीड़ उमड़ पड़ती है कि कदम रखने की भी जगह नहीं बचती। बाजारों में रौनक देखते ही बनती है—कहीं महिलाएं दुकानदारों से मोलभाव करती नजर आती हैं, तो कहीं युवा अपने दोस्तों के साथ ट्रेंडी और बजट-फ्रेंडली सामान खरीदने में मशगूल हैं। बच्चों की खुशी भी देखने लायक होती है। उनके हाथों में रंग-बिरंगे खिलौने, लाइटिंग झालरें और पटाखों की थैलियां होती हैं, जिससे उनकी दिवाली पहले ही शुरू हो जाती है। अगर आप भी दिवाली शॉपिंग का प्लान बना रहे हैं और चाहते हैं कि जेब पर ज्यादा असर न पड़े, तो जयपुर के इन बजट-फ्रेंडली बाजारों का रुख जरूर करें।

जौहरी बाजार (Johari Bazaar)

अगर आपको राजस्थानी गहनों का शौक है तो यह बाजार जरूर जाएं।
क्या मिलेगा: गोल्ड, सिल्वर, कुंदन, पोल्की और मीना ज्वेलरी की शानदार रेंज।

मिर्ज़ा इस्माइल रोड (M.I. Road)

हस्तशिल्प और पॉटरी के लिए बेस्ट जगह।
क्या मिलेगा: मिट्टी के बर्तन, हैंडीक्राफ्ट आइटम्स और खूबसूरत वुडन क्राफ्ट

रेह देवरी बाजार (Sireh Deori Bazaar)

यह बाजार खासकर जयपुरी रजाई और लेदर प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर है।
क्या मिलेगा: हाथ से बनी जैकेट्स, पर्स और अन्य चमड़े के सामान।

किशनपोल बाजार (Kishanpole Bazaar)

बंधनी साड़ी और रंग-बिरंगे फैब्रिक के लिए बेहतरीन बाजार।
क्या मिलेगा: हाथ से रंगी हुई पारंपरिक साड़ियां और डाई फैब्रिक्स।

त्रिपोलिया बाजार (Tripolia Bazaar)

लाख की चूड़ियां और ब्रास आइटम्स की खरीदारी का परफेक्ट ठिकाना।
क्या मिलेगा: राजस्थानी गहने और पारंपरिक सजावटी वस्तुएं।

अरावली बाजार (Aravali Bazaar)

इको-फ्रेंडली और हैंडमेड प्रोडक्ट्स के लिए यह बाजार खास है।
क्या मिलेगा: जूट बैग्स, हैंडमेड पेपर प्रोडक्ट्स और ऑर्गेनिक सामग्री।

चांदपोल बाजार (Chandpole Bazaar)

मार्बल और लकड़ी की कलाकृतियों के लिए जाना जाता है।
क्या मिलेगा: संगमरमर की मूर्तियां और पारंपरिक राजस्थानी पेंटिंग्स।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles