33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

जैसलमेर बस हादसा: जलती बस में फंसी 57 जानें, 9 गंभीर!

जैसलमेर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस अचानक आग का गोला बन गई। यह हादसा वार म्यूजियम के पास हुआ, जहां के के ट्रेवल्स की बस में अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में बस पूरी तरह लपटों में घिर गई। हादसे में करीब 15 यात्री झुलस गए हैं, जिनमें से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और सेना की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। सेना ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को आर्मी अस्पताल पहुंचाया। बाद में बस को भी आर्मी ने कब्जे में लिया। तीन एंबुलेंस की मदद से घायलों को जवाहिर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से झुलसे 9 यात्रियों को जोधपुर रेफर कर दिया गया है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बस में थे 57 यात्री

पुलिस के अनुसार, बस में कुल 57 लोग सवार थे। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर खाक हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे और राहत कार्य में मदद की। हादसे के चलते नेशनल हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

प्रशासन ने दिखाई तत्परता, राहत कार्य तेजी से

सेना, पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त कार्रवाई से बड़ी जनहानि टल गई। फिलहाल, प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

सीएम भजनलाल ने जताया गहरा दुख

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर बस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और पीड़ितों को हर संभव सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जैसलमेर के कलेक्टर और एसपी से फोन पर बात कर हादसे की पूरी जानकारी ली और राहत कार्यों की निगरानी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं भी जैसलमेर पहुंच सकते हैं और मौके का जायजा लेकर राहत कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles