29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

राजस्थान में बस में आग लगने से मची अफरा-तफरी, यात्रियों ने बचाई जान

राजस्थान की राजधानी जयपुर के टोंक फाटक पुलिया पर एक JCTSL लो-फ्लोर बस में अचानक आग लग गई, जिससे सवारियों में हड़कंप मच गया। बस के पिछले हिस्से से पहले धुआं निकलने लगा और फिर आग की चिंगारी दिखाई दी। यात्रियों ने ड्राइवर को बस रोकने को कहा, लेकिन ड्राइवर ने ध्यान नहीं दिया। जब सवारियों ने जोर दिया तो बस रुकी और सभी ने नीचे उतरकर अपनी जान बचाई।

मौके पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। यह घटना प्रदेश के जैसलमेर में हुए भीषण बस अग्निकांड के कुछ ही घंटों बाद हुई है, जिसमें 21 लोगों की मौत हुई थी।

ट्रैफिक जाम

धुआं निकलने और आग लगने की सूचना के बाद टोंक रोड पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को रोक दिया, जिससे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। यात्रियों ने बताया कि बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles