33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

जयपुर को मिलेगा AI डेटा सेंटर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले —कांग्रेस ने देश की ग्रोथ रेट रोकी

जयपुर। जयपुर में गुरुवार को आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने न सिर्फ मोदी सरकार की नीतियों की तारीफ की, बल्कि कांग्रेस पर तीखा हमला भी बोला। उन्होंने जयपुर में एक एआई डेटा सेंटर बनाए जाने की भी घोषणा की, जिसे लेकर तकनीकी और औद्योगिक हलकों में उत्साह का माहौल है।

कांग्रेस पर तीखा वार: 10 साल में ठहरी रही अर्थव्यवस्था

रेल मंत्री ने अपने संबोधन में कहा: “2004 से 2014 तक देश की अर्थव्यवस्था कांग्रेस शासन में दसवें स्थान पर ठहरी रही, कोई विकास नहीं हुआ। 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार आई, और आज भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।” उन्होंने यह भी कहा कि आज देश गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर विकास की दौड़ में सबसे आगे बढ़ रहा है।

18वीं सदी में भारत आर्थिक महाशक्ति था

वैष्णव ने भारत के गौरवशाली अतीत को याद करते हुए कहा कि: “18वीं शताब्दी तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति था। लेकिन करीब 250-300 साल तक की गुलामी के बाद हमने अपनी शक्ति खो दी। अब फिर से उस आर्थिक शक्ति को जाग्रत करने का समय आ गया है।” उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।

रेलवे का बजट 680 करोड़ से बढ़कर 10,000 करोड़

यूपीए सरकार के समय राजस्थान के लिए रेलवे बजट ₹680 करोड़ था। आज यह बजट बढ़कर ₹10,000 करोड़ हो चुका है। पिछले 11 वर्षों में रेलवे में जितना काम हुआ, वह बीते 60 वर्षों से कहीं ज़्यादा ह उन्होंने नमो भारत ट्रेन और अमृत भारत स्टेशन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि ये ट्रेनें तेज, आधुनिक और आरामदायक हैं। 85 रेलवे स्टेशनों को संस्कृति के साथ आधुनिक रूप दिया जा रहा है।

जयपुर को मिलेगा AI डेटा सेंटर और टेक्नोलॉजी हब

रेल मंत्री ने यह बड़ी घोषणा भी की: “जयपुर में जल्द ही एआई डेटा सेंटर की स्थापना होगी। इसके लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles