34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

‘दंगल’ फेम जायरा वसीम ने किया निकाह, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें, फैंस ने दी मुबारकबाद

मुंबई। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ में छोटी गीता फोगाट का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम ने शादी कर ली है। उन्होंने अपने निकाह की जानकारी खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी, जिसमें वे अपने शौहर के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का तांता लग गया।

जायरा ने पोस्ट साझा कर लिखा- ‘कुबूल है’

जायरा वसीम ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने निकाह की कुछ तस्वीरें साझा की। एक तस्वीर में वह निकाहनामे पर साइन कर रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह अपने शौहर के साथ खड़ी हैं। जायरा ने अपने निकाह में लाल जोड़ा पहना है। इन तस्वीरों के साथ पोस्ट पर जायरा ने लिखा है, ‘कुबूल है, कुबूल है, कुबूल है।’ 

महज चार साल का फिल्मी करियर, फिर अचानक बॉलीवुड को कहा अलविद

जायरा वसीम ने बहुत ही कम उम्र में फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बना ली थी। 2016 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘दंगल’ में उनके अभिनय की खूब सराहना हुई। इसके बाद 2017 में आमिर खान के साथ ही उनकी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ आई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा जायरा ‘द स्काय इज़ पिंक’ (2019) में प्रियंका चोपड़ा के साथ भी नजर आईं।

लेकिन जब उनके करियर की रफ्तार तेज हो रही थी, तभी उन्होंने अचानक बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया। इस बात की जानकारी भी जायरा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी।

18 साल की उम्र में लिया था बड़ा फैसला

जब जायरा वसीम ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया था, उस वक्त उनकी उम्र मात्र 18 साल थी। उनका यह फैसला उस समय काफी चर्चा में रहा था। उन्होंने साफ कहा था कि उन्हें ऐसा लगने लगा है कि उनका बॉलीवुड में काम करना उन्हें उनके ईमान से दूर कर रहा है।

फैंस बोले- ‘आपकी नई ज़िंदगी खुशहाल हो’

निकाह की तस्वीरें सामने आने के बाद जायरा को सोशल मीडिया पर ढेरों मुबारकबाद मिल रही हैं। फैंस उनकी नई जिंदगी के लिए दुआ कर रहे हैं और पुराने दिनों की यादों को भी शेयर कर रहे हैं। हालांकि, जायरा ने अब तक अपने शौहर की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

नया सफर, नई शुरुआत

जायरा वसीम अब पूरी तरह से लाइमलाइट से दूर अपनी निजी जिंदगी में रम गई हैं। उन्होंने जिस तरह अपने फैसले खुद लिए और खुलकर अपनी सोच सामने रखी, वह कई लोगों के लिए प्रेरणादायक भी बन गया। निकाह के साथ अब उन्होंने अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles