34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

Sikar News: खाटूश्याम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे हैं तो पहले पढ़ ले ये खबर, 19 घंटे तक नहीं होंगे दर्शन

सीकर। विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर के भक्तों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। अगर आप इन दिनों हारे का सहारा लखदातार बाबा श्याम के दर्शन करने खाटूश्यामजी जाने की योजना बना रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाइए, क्योंकि आने वाले दिनों में मंदिर कुछ समय के लिए बंद रहने वाला है। दरअसल, यह निर्णय श्री श्याम मंदिर की परंपरा के अनुसार लिया गया है। मंदिर प्रशासन ने सूचना जारी करते हुए बताया है कि बाबा श्याम के तिलक श्रृंगार और जन्मोत्सव (पाटोत्सव) की विशेष तैयारियों को ध्यान में रखते हुए मंदिर को करीब 19 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा।

मंदिर समिति के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान ने बताया कि बाबा श्याम के जन्मोत्सव से पहले हर वर्ष की तरह इस बार भी विशेष पूजा-अर्चना और श्रृंगार किया जाएगा। दीपावली के समय अमावस्या पर बाबा श्याम को स्नान करवाया जाता है, जिसके बाद वे कुछ दिनों तक अपने मूल स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। इसके बाद जन्मोत्सव से पहले बाबा का तिलक श्रृंगार किया जाता है।

इसी परंपरा के तहत इस बार भी 26 अक्टूबर की रात 10 बजे आम भक्तों के लिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद 27 अक्टूबर को शाम 5 बजे संध्या आरती के बाद मंदिर के द्वार फिर से भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। इस दौरान केवल मंदिर के पुजारी और सेवादार ही विशेष पूजा-अर्चना में शामिल होंगे। मंदिर प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बंद अवधि में मंदिर न आएं और निर्धारित समय के बाद ही दर्शन के लिए पहुंचे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles