34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

गहलोत ने बिहार चुनाव को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, नीतीश कुमार को लेकर जताई बड़ी शंका

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की स्थिति मजबूत है और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने की बात स्पष्ट की गई है। गहलोत ने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार को सीएम फेस घोषित न करना संदेह पैदा करता है और महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी भाजपा अपने व्यक्ति को मुख्यमंत्री न बना दे।

गहलोत ने कहा कि बिहार में जनता बदलाव चाहती है, जबकि कानून-व्यवस्था और विकास के हालात बिगड़े हुए हैं। उन्होंने यह बयान शुक्रवार सुबह बिहार से लौटकर जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में दिया। कांग्रेस ने गहलोत को बिहार चुनाव में सीनियर ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बिहार दौरे के दौरान महागठबंधन के नेताओं के साथ अहम बैठकें कर रणनीति तैयार की थी।

महागठबंधन में एकजुटता का दावा

गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि बिहार में इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और मजबूत होकर चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा महागठबंधन में फूट डालने और माहौल बिगाड़ने के लिए प्रायोजित कैंपेन चला रही है। 243 सीटों में केवल 5-7 सीटों पर स्थानीय समीकरणों के कारण फ्रेंड्ली फाइट जैसी स्थिति बनती है, लेकिन इसे लेकर मीडिया में गलत प्रचार किया गया। गहलोत ने कहा कि बिहार अब बदलाव चाहता है और जनता समझ रही है कि इंडिया गठबंधन की जीत प्रदेश और देश के हित में है।

अंता विधानसभा उपचुनाव पर टिप्पणी

राजस्थान की अंता विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर गहलोत ने कहा कि वहां कांटे की टक्कर होगी, लेकिन कांग्रेस सबसे मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि जनता को सरकार से संतोषजनक गवर्नेंस नहीं मिल रहा, जिससे निराशा बढ़ी है। जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर सरकार को स्पष्ट संदेश देगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles