33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 67 RAS अधिकारियों के तबादले

राजस्थान सरकार ने शनिवार देर रात एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाया है। आईपीएस अधिकारियों के हालिया तबादलों के बाद, अब राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में बड़ा फेरबदल किया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कुल 67 आरएएस अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन किए गए हैं।

तबादलों में कई बड़े पद शामिल

जारी सूची में लगभग दो दर्जन उपखंड अधिकारी (SDM), छह अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM), जिला परिषद सीईओ, तथा डिप्टी सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा, राज्य सरकार ने करीब दो दर्जन रिक्त पदों पर भी नई नियुक्तियां की हैं। यह आदेश कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी किया गया है। साथ ही, अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करें और विभाग को इसकी सूचना दें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles