29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

खाटूश्यामजी दौरे पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी, अधिकारियों को लगाई फटकार; जानें क्या है पूरा मामला

सीकर :  उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी रविवार को सीकर जिले की धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी पहुंचीं। यहां उन्होंने श्याम बाबा के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। लेकिन बाबा के दरबार से निकलते ही खाटू में चल रहे विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति देखकर उनके तेवर बदल गए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि जो काम हो रहे हैं, उनका धरातल पर कोई असर नहीं दिख रहा।

बाबा श्याम के दरबार में दर्शन, फिर विकास कार्यों का निरीक्षण

दीया कुमारी ने सुबह खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। उनका स्वागत मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान, मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष कालू सिंह चौहान और पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। दर्शन के बाद उप मुख्यमंत्री ने स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का मैदानी निरीक्षण किया। इसमें 52 बीघा पार्किंग स्थल, दांता रोड और मंदिर क्षेत्र के आसपास के इलाके शामिल थे।

विकास कार्यों का असर धरातल पर नजर नहीं आया

मैदानी निरीक्षण के दौरान दीया कुमारी ने अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा, “अब तक के विकास कार्यों का कोई असर धरातल पर नजर नहीं आ रहा। यहां जो पैसा खर्च हो रहा है, उसका उपयोग श्याम नगरी के वास्तविक विकास में होना चाहिए।” उन्होंने अधिकारियों को मंगलवार को जयपुर फाइलों सहित तलब किया।

पुष्कर जैसा विकास चाहिए खाटूश्यामजी को

दीया कुमारी ने पुष्कर का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे पुष्कर में धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से विकास हुआ है, वैसे ही खाटूश्यामजी का भी होना चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि आगामी बजट में खाटूश्यामजी के अंदरूनी विकास कार्यों के लिए विशेष बजट स्वीकृत किया जाएगा।

सभी अधिकारियों को जयपुर तलब

उप मुख्यमंत्री ने उपखंड अधिकारी, ईओ, डीवाईएसपी सहित सभी अधिकारियों को मंगलवार को जयपुर तलब किया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपनी पूरी प्लानिंग और फाइलों के साथ आएं। हर योजना की समीक्षा की जाएगी और जो सुधार जरूरी हैं, उन्हें लागू किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles