सोने और चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। पिछले एक सप्ताह से दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को भी यह रुझान जारी रहा और सोना-चांदी के दाम 500 रुपए प्रति किलो गिर गए।
चांदी की कीमत में गिरावट
उदयपुर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, शुद्ध चांदी का भाव सोमवार को 1,49,000 रुपए प्रति किलो तक पहुंचा, जो पिछले सप्ताह की तुलना में करीब 2,000 रुपए कम है। वहीं 18 कैरेट चांदी का भाव 1,48,500 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया।
सोने के भाव में कमी
सोने की कीमत भी गिरावट के साथ 1,25,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गई है। जेवराती सोने का भाव 1,20,000 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,15,000 रुपए प्रति दस ग्राम जीएसटी समेत रही।
बाजार में लौट रही रौनक
विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और निवेशकों द्वारा बिकवाली के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई है। ग्लोबल मार्केट में गोल्ड और सिल्वर की मांग घटने और डॉलर मजबूत होने से भारतीय बाजार पर असर पड़ा है। इसके अलावा, त्योहारों के बाद घरेलू स्तर पर खरीदारी का दबाव भी कम हुआ है।
विशेषज्ञों के अनुसार अक्टूबर के प्रारंभ में त्योहारों की मांग और अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता के चलते सोने के दामों में उछाल आया था, लेकिन अब एक सप्ताह से कीमतें नीचे की ओर हैं। उम्मीद है कि नवंबर में यह स्थिरता बनी रहेगी।


