20.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

गृहमंत्री अमित शाह करेंगे यात्रा का शुभारंभ, परिवर्तन यात्रा के लिए बागड क्षेत्र में उत्साह,त्रिवेणी संगम बेणेश्वर धाम से निकलने वाली यात्रा बागड, मेवाड़ और हाडौती संभागों में करेगी परिवर्तन का शंखनादः- चुन्नीलाल गरासिया

बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। बेणेश्वर धाम से कोटा तक जाने वाली परिवर्तन यात्रा की जानकारी साझा करते हुए कहां कि त्रिवेणी संगम बेणेश्वर धाम से इस यात्रा का केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुरूआत करेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी शुभारंभ कार्यक्रम व यात्रा में भाग लेंगे , यह यात्रा तीन संभाग उदयपुर, अजमेर और कोटा बागड़ मेवाड़ और हाडोती की विधानसभाओं का दौरा करेगी इस यात्रा में कुल 11 जिलों को शामिल किया गया है जिनमें डूंगरपुर, बांसवाड़ा प्रतापगढ़ ,चित्तौड़गढ़ , उदयपुर ,राजसमंद भीलवाड़ा, झालावाड़ ,कोटा, बारां व बूंदी 11 जिलों की 52 विधानसभाओं को कवर करेगी।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि यात्रा डूंगरपुर की आसपुर विधानसभा क्षेत्र से 3 सितंबर को शुरू होगी। यात्रा का समापन कोटा की खानपुर विधानसभा में होगा। इस दौरान यह यात्रा 2433 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यात्रा की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एक टोली का भी गठन किया गया है। जिसमें मीडिया, सोशल मीडिया, आई.टी. प्रचार-प्रसार सभा प्रमुख बनाए गए है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की महाभ्रष्ट, दलित विरोधी, हिन्दू विरोधी, युवा विरोधी, महिला विरोधी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी 02 सितम्बर 2023 से परिवर्तन यात्रा की शुरूआत कर रही है। प्रदेश में बीते पौने पांच सालों में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण एवं कुशासन के कारण जनता त्रस्त हो चुकी है। ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता तैयार बैठी है। सरकार के मंत्रियों के प्रतिदिन होने वाले आपसी झगड़ों से राज्य का विकास अवरूद्ध हो गया है। प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से तंग है। जिसके कारण आज जगह-जगह आंदोलन धरना प्रदर्शन हो रहे है। राज्य के समाचार पत्र भ्रष्टाचार हत्या लूट, डकैती, बलात्कार व अन्य संगीन अपराधों की घटनाओं से रंगे हुए है। राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। इस राज में महिलाएं, बच्चे, दलित, शोषित, वंचित, सुरक्षित नहीं है। इस परिवर्तन यात्रा के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी इस भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कृत संकल्पित है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि बांसवाड़ा जिले के प्रमुख तिराहों व चौराहों जैसे उदयपुर डूंगरपुर लिंक रोड एमजी अस्पताल तिराहा , पुराना बस स्टैंड किराया मिशन कंपाउंड तिराहा, महाराणा प्रताप चौराहा व कस्टम चौराहा समेत जिले में प्रमुख बाजारों कॉलोनियो में सड़को की हालत खस्ता है। परिवर्तन यात्रा प्रदेश में आमजन के बीच जाकर गहलोत सरकार के भ्रष्ट राज की पोल खोलेगी।
प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष ओम पालीवाल ,प्रदेश स्तरीय परिवर्तन यात्रा टोली के यात्रा मीडिया प्रमुख भाजपा पैनलिस्ट विकास बारहठ ,कविराज सेठी, ज़िला महामंत्री मुकेश रावत, दीपसिंह सुनिया ज़िलाध्यक्ष युवा मोर्चा, जिला परिषद सदस्य राजेश कटारा, महेंद्र पाटीदार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles