राजस्थान सरकार ने सोमवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल की घोषणा की है। इसमें कुल 17 RAS अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां की गई हैं। कार्मिक विभाग ने संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं। जिसमें प्रीति माथुर को सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड लगाया गया है। दिनेश कुमार शर्मा को प्रबंध निदेशक, राजस्थान बीज निगम लगाया है। कैलाश चंद्र शर्मा को रजिस्ट्रार, MDS विश्वविद्यालय, अजमेर लगाया गया है जिसको लेकर कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए है।



