33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा — हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई स्लीपर बस, 2 की मौत, 10 घायल

जयपुर ग्रामीण जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। टोडी गांव के पास ईंट-भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों को लेकर जा रही एक बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट दौड़ने से बस में सवार 12 मजदूर झुलस गए, जिनमें से दो की मौत हो गई है, जबकि दस की हालत गंभीर बनी हुई है।

शाहपुरा (जयपुर ग्रामीण) के वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि हादसा सुबह उस समय हुआ जब बस सड़क किनारे से गुजर रही थी और अचानक ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन बस से छू गई। तेज करंट पूरे वाहन में फैल गया, जिससे बस में सवार मजदूर चीखने-चिल्लाने लगे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। करंट से झुलसे मजदूरों को तुरंत शाहपुरा के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। दस गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS Hospital) रेफर किया गया है।

हादसे के बाद बस में आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शाहपुरा एसडीएम संजीव खेदड़ ने बताया कि घायलों का इलाज जयपुर में जारी है और प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त बस में 20 से अधिक मजदूर सवार थे। बिजली विभाग और पुलिस ने मिलकर जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हाईटेंशन लाइन इतनी नीचे क्यों लटकी हुई थी।

हादसे पर सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री भजनलाल ने भी इस घटना को लेकर दुख प्रकट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि जयपुर के मनोहरपुर में हुई बस दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देशित किया गया है। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles