29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

मौसम विभाग अलर्ट: राजस्थान के 22 जिलों में होगी तेज बारिश, जानिए कहां-कहां बरसेंगे बादल

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मंगलवार दोपहर बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली। राज्य के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में घने बादल छा गए हैं और कई जगहों पर बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में प्रदेश के कई जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है।

इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, बारां, कोटा, झालावाड़, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, जयपुर, अजमेर, करौली, सवाई माधोपुर, राजसमंद, बूंदी, टोंक, पाली, डूंगरपुर और सिरोही जिलों में आगामी घंटों में 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में एक से दो दौर भारी वर्षा की भी संभावना है। राजधानी जयपुर, अजमेर और कोटा में शाम तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

जयपुर में दो दिन से सूरज गायब

प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार सुबह से ही तेज बारिश का दौर बना हुआ है। राजधानी जयपुर में लगातार दो दिन से सूरज नहीं निकला, आसमान पर घने बादलों का डेरा है और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया है। पिछले 24 घंटों में जयपुर का तापमान 8 डिग्री तक गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

तापमान का हाल

  • अधिकतम तापमान: जैसलमेर में 34.7 डिग्री
  • न्यूनतम तापमान: अजमेर और वनस्थली में 17.2 डिग्री

मौसम की स्थिति

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना तेज चक्रवाती तूफान “मोंथा” आंध्र प्रदेश तट के पास सक्रिय है। इसके अलावा, मध्य अरब सागर में एक अवदाब और उत्तर-पूर्वी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र में एक परिसंचरण तंत्र भी बना हुआ है, जिससे मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles