33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

खाटूधाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर भक्तों की भारी भीड़

सीकर जिले के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी धाम में आज देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर कलयुग के अवतारी भगवान श्रीखाटू श्यामजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बाबा श्याम के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु खाटू नगरी पहुंच रहे हैं। रात 12 बजे से ही भक्तों का रेला लगना शुरू हो गया, जो सुबह तक लगातार बढ़ता गया। ‘हैप्पी बर्थडे बाबा श्याम’ के जयकारों से पूरा खाटूधाम गुंजायमान हो उठा।

रींगस से खाटू तक पैदल यात्रियों का कारवां

भक्ति के जुनून में डूबे हजारों श्याम भक्त रींगस से खाटूधाम तक लगभग 17 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे हैं। रात के अंधेरे में भी श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे।

रींगस में निकली भव्य निशान यात्रा

बाबा श्याम के जन्मोत्सव की धूम रींगस कस्बे में भी देखने को मिली। प्राचीन श्याम मंदिर से लगभग एक हजार श्रद्धालुओं ने भव्य निशान यात्रा निकाली। भक्तों ने रींगस तोरणद्वार से श्याम पताका (निशान) उठाकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम को अर्पित की और उन्हें जन्मोत्सव की बधाई दी।

वीआईपी दर्शन पर रोक

इस बार मंदिर प्रशासन ने वीआईपी दर्शन पूरी तरह से बंद कर दिए हैं। केवल सरकारी प्रोटोकॉल वाले ही विशेष दर्शन कर पाएंगे। इससे आम श्रद्धालुओं को दर्शन में सुविधा हो रही है और भीड़ नियंत्रण भी बेहतर तरीके से किया जा रहा है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जन्मोत्सव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कुल 2,600 सुरक्षाकर्मी खाटूधाम में तैनात हैं, जिनमें तीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 20 डीएसपी, 30 इंस्पेक्टर, 80 सब-इंस्पेक्टर, 160 हेड कांस्टेबल, 70 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, 500 होमगार्ड और 1,000 निजी गार्ड शामिल हैं। मंदिर कमेटी के 500 स्वयंसेवक भी व्यवस्था संभाल रहे हैं। संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था डीएसपी संजय बोथरा और थानाधिकारी पवन कुमार चौबे की निगरानी में संचालित हो रही है। खाटू नगरी में इस समय श्रद्धा, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। भक्तों के जयकारों से पूरी नगरी “श्याम रंग” में रंगी नजर आ रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles