जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें 5वीं मंजिल से गिरने से छात्रा अमायरा (12) पुत्री विजय कुमार की मौत हो गई। अमायरा छठी क्लास में पढ़ती थी। जानकारी के मुताबिक, छात्रा झाड़ियों में गिरने के दौरान सिर दीवार से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। चीख-पुकार सुनकर स्कूल का स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा।
जहां छात्रा गिरी, उस जगह पर सीढ़ियों पर CCTV लगा हुआ था। घायल छात्रा को तुरंत मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्कूल के सुरक्षा इंतजामों को लेकर अभिभावक संघ ने सवाल उठाए। संघ के संयुक्त सचिव अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि स्कूल की बिल्डिंग से छात्रा की गिरकर मौत अत्यंत दुखद है और स्कूल को सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।


