29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

Jaipur News: स्कूल में छात्रा की मौत पर सियासी घमासान, खाचरियावास बोले – राजस्थान सरकार नीरजा मोदी स्कूल से डर रही है

जयपुर। नीरजा मोदी स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा अमायरा की संदिग्ध मौत का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने इस मामले में राजस्थान की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार नीरजा मोदी स्कूल से डर रही है, इसलिए अब तक स्कूल प्रशासन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

खाचरियावास ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद अब तक न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने जांच टीम को स्कूल में एंट्री नहीं दी और सबूत मिटाने के लिए खून के धब्बे तक साफ कर दिए। इसके बावजूद सरकार की चुप्पी यह दिखाती है कि कहीं न कहीं मिलीभगत है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि यह हादसा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में हुआ है। ऐसे में मुख्यमंत्री को स्वयं अमायरा के घर जाकर परिवार से मिलना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। खाचरियावास ने कहा कि सरकार और शिक्षा मंत्री का यह रवैया संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि “भले ही भजनलाल सरकार हर विभाग में भ्रष्टाचार में लिप्त हो, लेकिन बच्चों की मौत जैसे मामलों में कम से कम ईमानदारी और पारदर्शिता दिखानी चाहिए थी।” खाचरियावास ने आरोप लगाया कि सरकार स्कूल प्रबंधन के साथ मिली हुई है, इसलिए न जांच तेज़ी से हो रही है, न किसी के खिलाफ कार्रवाई। उन्होंने कहा, “हम सिर्फ निष्पक्ष जांच चाहते हैं। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो ठाकुर जी भजनलाल सरकार को कभी माफ नहीं करेंगे।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles