29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर एक्शन में, मिल्क फैक्ट्री पर मारा छापा

राजस्थान में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एक बार फिर छापामारी एक्शन में नजर आए। रविवार देर रात करीब 11:15 बजे उन्होंने दौसा-भरतपुर बॉर्डर स्थित महवा में दाऊजी मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री पर अचानक पहुंचकर जांच की। यह कार्रवाई रात 2:30 बजे तक चली।

फैक्ट्री में बड़ा खुलासा, पाम ऑयल के ड्रम मिले

छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में घी, मावा और दूध उत्पादों के निर्माण में भारी अनियमितताएं मिलीं। खाद्य सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। मौके से बड़ी मात्रा में पाम ऑयल के ड्रम और संदिग्ध डेयरी उत्पाद बरामद किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेज दिए हैं।

किरोड़ी मीणा बोले -जनता की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौजूद रहीं। मंत्री मीणा ने कहा- “यह सिर्फ कानून का नहीं बल्कि इंसानियत का भी अपमान है। जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।”

फैक्ट्री सील, सुबह होगी विस्तृत जांच

दौसा सीएमएचओ डॉ. सीताराम मीणा ने बताया कि फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। सुबह 10 बजे विस्तृत सैंपलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

लगातार हो रही बड़ी कार्रवाइयां

भजनलाल सरकार में मंत्री डॉ. मीणा लगातार खाद, बीज और डेयरी उत्पाद फैक्ट्रियों पर छापे मारते नजर आए हैं। यह उन्‍होंने अब तक की कई बड़ी कार्रवाई के बाद एक और बड़ा कदम बताया जा रहा है। राजस्थान में मिलावटखोरी के खिलाफ यह सरकारी अभियान लगातार तेज हो रहा है, और इस बार निशाने पर था मिल्क उत्पादों का बड़ा प्लांट।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles