29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

जयपुर में भीषण हादसा, जयपुर-डंपर ने 17 गाड़ियों को कुचला, 11 की मौत

जयपुर। राजस्थान में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। फलोदी में रविवार को हुए दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत के एक दिन बाद सोमवार को राजधानी जयपुर में एक और भयावह दुर्घटना हुई है। जयपुर के लोहामंडी इलाके में एक बेकाबू डंपर ने कई गाड़ियों और राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 30 लोग घायल हुए हैं।

घायलों को नजदीकी कांवटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, 6 शव एसएमएस अस्पताल और 4 शव कांवटिया अस्पताल लाए गए हैं।

एक किलोमीटर तक बेकाबू दौड़ा डंपर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तब हुआ जब एक डंपर अचानक नियंत्रण खो बैठा और लगभग एक किलोमीटर तक सड़क पर बेकाबू होकर दौड़ता रहा। इस दौरान उसने रास्ते में आने वाली कई कारों, बाइकों और राहगीरों को टक्कर मार दी। आखिरकार डंपर एक डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जिसके नीचे कई वाहन दब गए।

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे

राजस्थान में बीते कुछ दिनों से लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। एक दिन पहले ही जोधपुर जिले के फलोदी में हुए हादसे में 15 लोगों की मौत हुई थी। अब जयपुर में हुए इस ताजा हादसे ने एक बार फिर राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles