29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

ओपेस फ़ाउंडेशन द्वारा महात्मा गांधी स्कूल, जगतपुरा में बच्चों को भोजन व स्टेशनरी सामग्री का वितरण

जयपुर, जगतपुरा। बाल दिवस के उपलक्ष्य में ओपेस फ़ाउंडेशन द्वारा महात्मा गांधी स्कूल, जगतपुरा में एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में फ़ाउंडेशन की टीम ने बच्चों को पौष्टिक भोजन वितरित किया। इसके साथ ही बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशनरी सामग्री भी प्रदान की गई।

ओपेस फ़ाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने भोजन और स्टेशनरी मिलने पर खुशी जताई। फ़ाउंडेशन ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की घोषणा की, ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक सहायता पहुंचाई जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles