29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

DHOLPUR // धौलपुर में परिवार के ऊपर गिरी घर की छत

DHOLPUR // परिवार के लोग बाहर टीन शेड में खा रहे थे खाना, इसी दौरान मकान की छत भरभरा कर ढही, बाल बाल बचा परिवार

धौलपुर। बसेड़ी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एक किसान परिवार के मकान की छत भरभरा कर ढह गई। इस हादसे में गनीमत की बात यह रही कि परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर टीन शेड में खाना खा रहे थे।

सलेमपुर गांव निवासी पूर्व विधायक सुखराम कोली ने बताया किसान रामेश्वर पुत्र छोटेलाल कुशवाहा का परिवार मजदूरी का काम करता है। बुधवार को घर के सभी लोग मकान के बाहर टीन शेड में एक साथ खाना खा रहे थे। मकान के अंदर कोई नहीं था।

इसी दौरान छत की पट्टियां टूटकर भरभरा कर ढह गई। परिवार के सभी सदस्य बाहर होने की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। पूर्व विधायक ने बताया इस घटना से स्थानीय पुलिस एवं उपखंड प्रशासन को अवगत करा दिया है। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई कराई जाएगी।

https://www.facebook.com/nsc9news

https://x.com/nsc9news

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles