34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

विकास के वादे निभाए हैं, निभाते रहेंगे, 2030 डॉक्यूमेंट से योजनाबद्ध तरीके से होगा राज्य का विकास – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमने फलौदी सहित प्रदेश की जनता से किए वादों को निभाया है। राज्य सरकार के प्रति जनता के विश्वास को आगे भी कायम रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक साथ 17 नए जिलों और 3 सम्भागों के ऐतिहासिक फैसले से अब मुख्यालय से दूरियां कम हुई हैं। राजस्व, शिक्षा, पानी, विद्युत, चिकित्सा, सड़क सहित अन्य कार्यों में आमजन को राहत मिली है। कानून व्यवस्था को अधिक मजबूती मिलेगी।

सीएम गहलोत रविवार को नवसृजित जिले फलौदी के परमवीर मेजर शैतान सिंह स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल के जिला स्तरीय प्रतियोगिता समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह खेल प्रतियोगिताएं देश में अनूठी पहल हैं। इससे प्रदेश में खेलों का माहौल बनेगा। प्रतिभाएं सामने आएंगी, उन्हें सरकार द्वारा निखारा जाएगा। अभी विभिन्न योजनाओं में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अब हर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ राजस्थान को वर्ष 2030 तक देश के अग्रणी राज्यों में शुमार कराना है। इसके लिए ‘‘राजस्थान मिशन-2030‘‘ के तहत भविष्य की योजना बना रहे हैं।

सीएम गहलोत ने राज्य के योजनाबद्ध तरीके से विकास के लिए प्रदेशवासियों से ‘‘विजन-2030 डॉक्यूमेंट‘‘ में सुझाव देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, विभागों और वेबसाइट https://mission2030.rajasthan.gov.in/ के जरिए सुझाव दिए जा सकते हैं। आपके सुझावों के बाद राजस्थान का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया था, उसे निभाया है। तीन लाख सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। स्वरोजगार और निजी समूहों से जोड़ने के लिए स्किल डवलपमेंट ट्रेनिंग के साथ जॉब फेयर लगाए जा रहे हैं।

विद्यार्थियों का भविष्य होगा उज्ज्वल मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में लगभग 6 लाख विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर भविष्य संवार रहे हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील राज्य सरकार लगभग 6 लाख बच्चों को पालनहार योजना में सहायता पहुंचा रही है।

सीएम गहलोत ने राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल अंतर्गत रस्साकशी और कबड्डी का जिला स्तरीय फाइनल मैच देखा। उन्होंने मैदान में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी खेलों में 58 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन प्रदेश के खेल माहौल को दर्शाता है। सीएम गहलोत ने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के लाभार्थियों को स्मार्टफोन वितरित कर संवाद भी किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles