24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

भाजपा प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने परिवर्तन संकल्प यात्रा की समीक्षा बैठक ली

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन संमिति की बैठक ली। इस दौरान परिवर्तन संकल्प यात्रा की आगामी तैयारियांे की समीक्षा की गई। बैठक में यात्रा केे रूटमैप, स्वागत सभाओं, महिलाओं की चौपाल, किसानों से संवाद और अन्य तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया ने बताया कि बैठक के दौरान ‘‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’’ अपने तय रूट के अनुसार विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच रही है, जहां पर भव्य स्वागत किया जा रहा है, और जनता का अपार समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। प्रदेश की जनता में कांग्रेस के जंगलराज को लेकर आक्रोश व्याप्त है। यात्राओं के संबंध में बनाई गई सभी टोलियों से प्रतिदिन फीडबैक भी लिया जा रहा है। जिसमें स्थानीय मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जन-जन के इस अपार स्नेह को देखकर कहा जा सकता है कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को प्रदेश में ऐतिहासिक बहुमत मिलेगा।
इस दौरान बैठक में चुनाव प्रबंधन समिति सह-संयोजक ओंकार सिंह लखावत, सुनील कोठारी, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, सोशल मीडिया संयोजक हीरेन्द्र कौशिक, जीतमल पंचारिया, सह-कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल, रघुनाथ नरेडी, प्रदेश प्रवक्ता पंकज मीणा और मीडिया संपर्क प्रमुख आनंद शर्मा, धनराज सोलंकी, केएल बैरवा, सुरेश गर्ग, प्रचार प्रसार की टोली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles