24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर सीकर में बैठक ली


परिवर्तन संकल्प यात्रा जन-जन की यात्रा बन रही, प्रदेश की जनता में कांग्रेस के खिलाफ रोषः- सीपी जोशी


कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन के बल पर कांग्रेस को उखाड फेंकेंगेः- राजेन्द्र सिंह राठौड

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को सीकर भाजपा कार्यालय में परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा जनआशीर्वाद यात्रा बन गई है। प्रदेश के हर कौने से इस यात्रा को जनता का अपार समर्थन और स्नेह मिल रहा है। प्रदेश की भ्रष्टाचारी और निकम्मी कांग्रेस सरकार की हमेशा के लिए विदाई अब तय हो चुकी है। युवाओं और किसानों में वादाखिलाफी को लेकर रोष व्याप्त है। किसानों को दस दिन में कर्जमाफी का वादा करके उनकी जमीनें नीलाम करना और युवाओ को पेपर लीक दंश झेलना पड रहा है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा प्रदेश के लिए सबसे गंभीर चुनौती बन चुका है। दुष्कर्म और महिला उत्पीडन के मामले में प्रदेश शर्मशार हुआ है। प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते प्रदेश का विकास अवरूद्ध हो गया है। आज हमारे यहां देश का सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल, बिजली मिल रही है। पिछले कई दिनों से एंबूलेंस कर्मियों की हडताल के कारण एबुंलेंस सेवा बंद है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही है, लेकिन इस सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस गबबंधन के लोग आज देश में सनतान धर्म को खत्म करने की बात करते हैं। उन्हे यह नहीं पता कि सनातन को खत्म करने का प्रयास मुगलों, अंग्रेजों ने भी किया था जिनको इस देश की जनता ने हमेशा के लिए खदेड़ दिया। सनातन संस्कृति को मुगल ही समाप्त नहीं कर पाए तो कांग्रेस किस खेत की मूली हैै। सनातन भारत के रग-रग में बसा हुआ है, जिसे ना तो कोई समाप्त कर पाया है ना ही कोई कर पाएगा। सांगलिया धूणी श्रद्धा का केंद्र है। जो हिंदू से मुस्लिम बन गए थे, उनको वापस हिंदू धर्म अपनाने का काम धूणी के संतों ने किया है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम किया है। ऐसे स्थान पर सभी को जाना चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार को विदा करने के लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ लगे हुए है और आगे भी लगे रहेंगे। कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड फेंकने के लिए हम सभी लोग गांव-गांव ढ़ाणी तक जाएंगे। परिवर्तन संकल्प यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। जिले में यात्रा के आने पर पूरी मेहनत के साथ पूरी करनी है।
इस दौरान बैठक में प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मोदी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर, पूर्व मंत्री बंशीधर बाजिया, विधायक रतनलाल जलधारी, गोरधन वर्मा, झाबरसिंह खर्रा, उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल, मधुसूदन भिंडा, दिनेश जोशी, पूर्व प्रदेश मंत्री मुध कुमावत, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी व महेश शर्मा, डॉ. कमल सिखवाल, जिला महामंत्री भंवरलाल वर्मा, श्रीकुमार लखोटिया, अनिता शर्मा, स्वदेश शर्मा, आशीष तिवाड़ी, रामसिंह शेखावत, भगवान सिंह घाणा, सरोज कड़वासरा, ओमप्रकाश बिजारणियां, रणवीर सिंह टाटनवां, परमेश्वर सैनी, मनोहरलाल सैनी, नेमीचंद कुमावत, अशोक चौधरी, बाबुलाल शर्मा, शालीनी माथुर, अशोक माथुर, महावीर सैन, श्रीहरि बियाणी, डॉ. बलंवत सिंह चिराणा, जयपाल गढ़वाल, नरेंद्र कौशिक, दुर्गा हटवाल, संतोष खटीक, रविंद्र गहलोत, भंवरलाल जांगिड़, शोभसिंह अनोखू, गोविंद बिजारणियां, अर्जुन तिवाड़ी, जितेंद्र सिंह, रमा शेखावत, सुनिता जाखड़, ममता निठारवाल, कानाराम, कविता चौधरी, ऊमा सैनी, शकुंतला कुमावत, सुनिता शर्मा, गोकुल प्रसाद माथुर, ओमप्रकाश पटवारी, पोखरमल वकील आदि मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles