29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

मेवाड में भाजपा की लहर, परिवर्तन यात्रा की शुरूआत में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली में दिखाई दिया ’’मेवाड़ महाकुंभ’’ – सीपी जोशी

मेवाड़, वागड़, वांकल में परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत वागड़ के बेणेश्वर धाम से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 3 सितंबर को उमड़े भारी जनसैलाब की जनसभा के बाद की। इसमें उत्साह और जोश के साथ 50 हजार से अधिक लोग सम्मिलित हुए थे, जिसमें जनजाति की महिलाएं और युवाओं की भीड़ अधिक रही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के इस क्षेत्र में यात्रा को लेकर आमजन में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस क्षेत्र में अधिकतर जनजाति वर्ग के लोग रहते हैं, भाजपा केंद्र की जनजाति उत्थान की योजनाओं के द्वारा काफी समय से आदिवासी वर्ग के उत्थान का कार्य कर रही है। विकास कार्य और योजनाओं से प्रभावित होने के कारण यहां परिवर्तन संकल्प यात्रा को आमजन का समर्थन मिल रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी गुरुवार को इस क्षेत्र के खैरवाड़ा, झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा में हुई परिवर्तन संकल्प यात्रा में उपस्थित रहे और जन संपर्क के साथ सभाओं को भी संबोधित किया। विभिन्न स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत भी हुआ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार साढ़े चार वर्षों में महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकी, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सुकन्या, उज्ज्वला, जैसी योजनाओं से महिलाओं और बेटियों का निरंतर उत्थान के कार्य में लगी हुई है। केंद्र की मोदी सरकार सबका साथ, सबका प्रयास, सबका विकास, सबका विश्वास विचार के साथ कार्य कर रही है।

परिवर्तन संकल्प यात्रा में सैंकड़ों युवाओं ने रथ के साथ बाइक रैली निकाली। भाजपा के मंडल, बूथ स्तरीय कार्यकर्ता एवं हजारों ग्राम वासियों वहां हुई जन सभाओं में उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles