34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

सनातन धर्म को गाली देने वाले सुन लें, विदेशी आक्रांता ही सनातन का कुछ नहीं बिगाड पाए घमंडिया गठबंधन की क्या हैसियतः- सीपी जोशी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार को उदयपुर में परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा अब जन-जन की यात्रा बन गई है। प्रदेश के हर कौने से इस यात्रा को जनता का अपार समर्थन और स्नेह मिल रहा है। प्रदेश की भ्रष्टाचारी और निकम्मी कांग्रेस सरकार की हमेशा के लिए विदाई अब तय हो चुकी है। कल हम सीकर के सांगलिया धूणी गए थे, वहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी आना था, लेकिन मुख्यमंत्री वहां नहीं आए। मुख्यमंत्री को डर लगने लगा है कि जनता के बीच जाएंगे तो जनता उनसे पांच साल का हिसाब मांगेगी। भीलवाडा में मुख्यमंत्री गहलोत को जनता ने आईना दिखा दिया जब उनके सामने ही मोदी मोदी के नारे लगने लगे थे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं और किसानों में कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को लेकर रोष व्याप्त है। किसानों से दस दिन में कर्जमाफी का वादा करके आज पांच साल पूरे होने को हैं, लेकिन कर्जमाफी के नाम पर 20 हजार से ज्यादा किसानों की जमीनें नीलाम कर दी गई। युवाओ को कभी बेराजगारी भत्ते के नाम पर ठगा गया तो कभी पेपर लीक करके उसका भविष्य ही चौपट कर दिया। आज प्रदेश का युवा इस गूंगी बहरी सरकार से अपना हक मांग रहा है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सबसे गंभीर चुनौती बन चुका है। दुष्कर्म और महिला उत्पीडन के मामले में प्रदेश शर्मशार हुआ है। प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते प्रदेश का विकास अवरूद्ध हो गया है। आज हमारे यहां देश का सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल, बिजली मिल रही है। सबसे महंगा व्हिकल टैक्स पूरे देश में कहीं है तो वह राजस्थान में है।
कांग्रेस गबबंधन के लोग आज देश में सनतान धर्म को खत्म करने की बात करते हैं। उन्हे यह नहीं पता कि सनातन को खत्म करने का प्रयास मुगलों, अंग्रेजों ने भी किया था जिनको इस देश की जनता ने हमेशा के लिए खदेड़ दिया। सनातन संस्कृति को मुगल ही समाप्त नहीं कर पाए तो कांग्रेस किस खेत की मूली हैै। सनातन भारत के रग-रग में बसा हुआ है, जिसे ना तो कोई समाप्त कर पाया है, ना ही कोई कर पाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles